सानिया मिर्ज़ा के शोएब मालिक से अलग होने के बाद से ही नेटिजन्स भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ उनकी जोड़ी बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की एडिट करके फोटो लगा दी है। जिसमें वह एक साथ शादी के स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं।

इतना ही नहीं लोग यह भी दावा कर रहे हैं की सानिया और शमी जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल सानिया और शमी की ये सभी तस्वीरें AI बेस्ड हैं।  

सानिया और शमी के रिश्ते के सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।

हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेटर और सानिया के पूर्व पति शोएब मलिक ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी बार निकाह किया है।