By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके समीर सोनी ने बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस से शादी रचाई थी। समीर सोनी का जन्म 29 सितंबर 1968 को लंदन में हुआ था।
समीर सोनी एक्टर बनने से पहले मॉडल हुआ करते थे। वहीं बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने दूरदर्शन पर काम किया था। समीर के बर्थडे पर जानिए उनकी बारे में..
समीर सोनी जब मॉडलिंग करते थे उन दिनों में उनकी मुलाकात राजलक्ष्मी खानविल्कर से हुई थी। बाद में दोनों ने साल 1996 में शादी कर ली थी।
ये रिश्ता एक साल भी नहीं टिक सका। दोनों ने साल 1997 में तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली।
मॉडलिंग में हाथ आजमाने के बाद समीर सोनी ने एक्टिंग की दुनिया में अपने कदम रखे थे। समीर के एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1995 में दूरदर्शन के शो समंदर से हुई थी।
पहली शादी टूटने के बाद समीर का नाम मॉडल नफीसा जोसेफ संग जुड़ा। दोनों ने सगाई भी कर ली थी. लेकिन कसी वजह से सगाई टूट गई।
इसके बाद समीर की लाइफ में एक्ट्रेस नीलम कोठारी की एंट्री हुई। 2011 में इनकी शादी हुई। अब दोनों एक बेटी अहाना सोनी के पैरेंट्स हैं।
इन दोनों ने एक दूसरे से 10 बार ब्रेकअप किया। एक-दूसरे को अच्छे से समझने के बाद इन्होंने शादी का फैसला किया।