ऋतुराज गायकवाड़ ने पत्नी के साथ शेयर की शादी और सगाई की तस्वीरें

am

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ दिन पहले ही शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

शादी के बाद ऋतुराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यहां देखिए उनकी सगाई की तस्वीरें।

ऋतुराज और उत्कर्षा ने अपनी सगाई के लिए खास साउथ लुक कैरी किया था।

फोटो में देखा जा सकता है कि ऋतुराज अपने दोस्तों के साथ ने लुंगी पहने हुए हैं।

जबकि उनकी पत्नी ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है।

ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए खेल चुकी हैं।

Fill in some text

उत्कर्षा एक ऑलराउंडर हैं। वह 2012-13 और 2017-18 में महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में शामिल हुईं।

उत्कर्षा का चयन महाराष्ट्र की सीनियर टीम में हुआ था। अभी वह इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (INFS) में पढ़ाई कर रही हैं।