भारतीय संविधान को पूरी तरह लागू हुए 74 साल पूरे हो चुके हैं। देश ने आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया।
गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर हुए मुख्य समारोह के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि थे।
इस मौके पर कर्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे परेड में भारत की सैन्य ताकत से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पूरी भव्यता के साथ दिखी।
परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की 9 झांकियां शामिल हुईं।
भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान करीब 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।
मध्य प्रदेश की झांकी की थीम आत्मनिर्भर नारी- विकास का मूल मंत्र रहा।
झांकी के सबसे आगे वाले हिस्से पर इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी की जीवंत मूर्ति दिख रही थी।
कर्तव्य पथ पर देश की 'नारी शक्ति' का वर्चस्व रहा।
पहली बार आर्मी, एयर फोर्स और नेवी तीनों ही सेनाओं की महिला दस्ता ने परेड में हिस्सा लिया।
फ्रांस के अंतरिक्ष और वायु सेना बल के एक बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान के साथ दो राफेल लड़ाकू विमान दिल्ली के आसमान में गरजे।
परेड के मुख्य आकर्षणों में सीआरपीएफ, एसएसबी और बीएसएफ की डेयर डेविल्स का हैरतअंगेज प्रदर्शन रहा।
परेड के दौरान भारत-फ्रांस की दोस्ती की शानदार तस्वीरें दिखीं। परेड में फ्रांसीसी सेना के बैंड और मार्चिंग दस्ते ने भी हिस्सा लिया।
Watch More Stories