डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे
आंखों के नीचे डार्क सर्कल सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी
समस्या है।
Photo: istock
तनाव, कम नींद, कम पानी पीना, हार्मोनल बदलाव, अनियमित जीवनशैली, आनुवंशिक समस्याएं जैसे इसके कई कारण हैं।
Photo: istock
लेकिन कुछ घरेलू उपाय से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।
Photo: istock
टमाटर न सिर्फ डार्क सर्कल्स को कम करता है बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है।
Photo: istock
एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू मिलाकर लगाने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
Photo: istock
आलू के रस में रुई भिगोकर आंखों के काले घेरे पर रखने से आपको एक हफ्ते के अंदर ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।
Photo: istock
ग्रीन टी बैग्स को कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद आंखों पर रखने से काले घेरे कम हो जाते हैं।
Photo: istock
विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा को मुलायम बनाने के अलावा डार्क सर्कल के लिए भी फायदेमंद है।
Photo: istock
रात को सोने से पहले काले घेरों पर बादाम के तेल की हल्की मालिश करने से डार्क सर्कल कम हो जाते हैं।
Photo: istock
संतरे के रस में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर लगाने से न सिर्फ काले घेरे खत्म होंगे बल्कि आंखों में प्राकृतिक चमक भी आएगी।
Photo: istock
घर पर कुछ मिनट योग और ध्यान करने से न सिर्फ काले घेरे कम होंगे बल्कि पूरे शरीर को फायदा मिलेगा।
Photo: istock
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कृपया कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
Photo: istock
Watch More Story