By - aditi bhandari Image Source: social media
राज कपूर, जिन्हें ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ के नाम से जाना जाता है, ने फिल्मी दुनिया के कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
उनकी फिल्म जागते रहो (1956) ने कार्लोवी वैरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में क्रिस्टल ग्लोब पुरस्कार जीता था।
कपूर को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सिनेमैटोग्राफी के लिए "राष्ट्रीय पुरस्कार" से सम्मानित किया गया था।
1971 में उन्हें भारत सरकार की ओर से भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार का नाम राज कपूर के नाम पर रखा गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने राज कपूर के सम्मान में एक लाइफटाइम योगदान पुरस्कार और एक विशेष योगदान पुरस्कार की शुरुआत की है।
8 जनवरी 2001 को उन्हें हीरो होंडा-स्टारडस्ट द्वारा "मिलेनियम के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राज कपूर ने इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हिंदी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।
राज कपूर ने 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी अपने नाम किया। इन सब के अलावा राज कपूर को उनकी फिल्मों के लिए कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिले।