रेलवे ने बदले नियम, AC और स्लीपर कोच में सिर्फ 8 घंटे ही सो सकेंगे आप!

Photo: Freepik

पहले यात्रियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक AC कोच और स्लीपर में सोने की इजाजत थी।

Photo: Freepik

लेकिन रेलवे द्वारा बदले गए नियमों के मुताबिक अब आप रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सो सकेंगे।

Photo: Freepik

यह बदलाव उन सभी ट्रेनों में लागू होगा, जिसमें सोने की व्यवस्था है।

Photo: Freepik

निचली बर्थ पर यात्रा करने वाले यात्रियों की लंबे समय से शिकायत रही है कि मध्य बर्थ पर यात्री रात में जल्दी सो जाते हैं और सुबह देर तक सोते हैं।

Photo: Freepik

इससे निचली सीट पर बैठे यात्री को परेशानी होती है और कई बार यात्रियों के बीच विवाद भी हो जाता है।

Photo: Freepik

नए नियम के मुताबिक, मिडिल बर्थ पर यात्री रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सो सकता है। इसके बाद उन्हें अपनी बर्थ खाली करनी होगी।

Photo: Freepik

सुबह 6 बजे के बाद बीच वाली सीट को नीचे करना जरूरी है और आपको नीचे वाली सीट पर शिफ्ट होना होगा।

Photo: Freepik

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो निचली सीट वाले यात्री की शिकायत पर आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

Photo: Freepik

अगर कोई यात्री इन नियमों का उल्लंघन करता है तो रेलवे से शिकायत करने पर सजा का भी प्रावधान है।

Photo: Freepik