By - Sonali Jha
Image Source: Instagram
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म पाणी के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के तरीकों पर बात की।
प्रियंका ने कहा कि बॉलीवुड में काम करने के लिए बहुत सारे जुगाड़ है।
हम काम पूरा कर लेते हैं। इसको लेकर हम थोड़ा रोमांटिक है, जैसे ये हो जाएगा या फिर ये हम कर लेंगे।
प्रियंका ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हमारी क्रिएटिविटी कभी-कभी बहुत बायोलॉजिकल हो सकती है।
यही सबसे बड़ा अंतर है, जो मैंने देखा है वरना दुनियाभर में फिल्म मेकिंग केवल एक ही भाषा बोलती है।
हॉलीवुड में ज्यादा कागजी कार्रवाई होती है। यहां फिल्म में काम करने से पहले 100 ईमेल आपके पास आने लगते हैं।
हॉलीवुड बहुत ही समय स्पेसिफिक होता है। हॉलीवुड वाकई में चुस्त और बहुत ही व्यवस्थित है।