गुणों की खान है सहजन के पराठे, पीएम मोदी की है पसंदीदा डाइट

सहजन या मोरिंगा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं।

Photo: istock

लेकिन क्या आपने कभी सहजन की पत्तियों के पराठे का सेवन किया है?

Photo: istock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फिटनेस और डाइट को लेकर हमेशा एक्टिव रहते हैं।

Photo: istock

हाल ही में पीएम मोदी ने अपनी इस पसंदीदा डाइट का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्हें सहजन यानी मोरिंगा के पराठे खूब पसंद हैं।

Photo: istock

वे हर हफ्ते में एक से दो इस स्पेशल पराठे को जरूर खाते हैं।

Photo: istock

मोरिंगा के पराठे खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

Photo: istock

विटामिन ए से भरपूर सहजन के पराठे का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

Photo: istock

कमजोर इम्यूनिटी का शिकार होने से बचने के लिए सहजन के पराठे बहुत लाभकारी होते हैं। 

Photo: istock

विटामिन सी से भरपूर सहजन आपको सर्दी-खांसी जैसे वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखता है।

Photo: istock

सहजन कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

Photo: istock

सहजन में मौजूद तत्व फेफड़ों को बेहतर बनाने और सांस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

Photo: istock

सहजन का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पत्तियां, अदरक, प्याज और धनिया को धोकर बारीक काट लें।

Photo: istock

अब इन्हें आटे में नमक काली मिर्च के साथ मिलाकर गूंथ लें और बेलन की सहायता से इसे पराठे की तरह बेल लें।

Photo: istock

धीमी आंच पर थोड़ा सा तेल या घी लगाकर अच्छी तरह पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

Photo: istock

आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के रूप में या दोपहर के भोजन के दौरान भी कर सकते हैं।

Photo: istock