मनाली देश की खूबसूरत जगहों में से एक हैं है। मनाली की खूबसूरती का हर कोई दीवाना हैं। यहां बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखना एक अलग ही अनुभव होता है। आप अपने पार्टनर के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने यहां जा सकते हैं।
Image-Twitter
महाराष्ट्र में पड़ने वाला लोनावाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां आपको खूबसूरत झरने, ड्यूक्स नोज, पावना लेक, कुणे वाटरफॉल और भुशी डैम जैसी खूबसूरत जगह देखने को मिलेगी।
Image-Twitter
चंडीगढ़ शहर से 1 घंटे की दूरी पर मोरनी हिल स्टेशन है जो बहुत खूबसूरत है। आप वहां पर कुछ पल प्रकृति की गोद में शांति से बिता सकते हैं, वहां झील में नौका विहार का भी आनंद ले सकते हैं। रंग बिरंगे पक्षियों को देखने का भी लुत्फ उठा पाएंगे।
Image-Twitter
कसौली हिमाचल में स्थित है, जो बेहद खूबसूरत है। यह जगह गर्मियों में घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। तो इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए यहां बताई गई जगहों पर जाने का प्लान बना लीजिए और कुछ दिन सुकून से प्रकृति की गोद में बिताए।
Image-Twitter
बड़ोग जगह बहुत शानदार है, जहां आप प्रकृति की गोद में समा सकते है। यहां आपको पहाड़, झरने, झील का आनंद उठाने का पूरा मौका मिलेगा। आप बड़ोग कैंपिंग ग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ एक मजेदार समय बिता सकते हैं।
Image-Twitter
श्रीनगर दुनिया के बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। श्रीनगर में फ्लोटिंग मार्केट में है जो बहुत ही अनोखा है। यहां डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है।
Image-Twitter
भारत के सबसे ठंडी जगहों में लद्दाख का नाम शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि लद्दाख में हमेशा मौसम ठंडा रहता है। गर्मियों में भी ये आपको ठंड ही महसूस कराएंगे।
Image-Twitter
शिमला घूमने के लिए भारत के सबसे ज्यादा खूबसूरत जगहों में से एक है। शिमला में सात पहाड़ियां- इनवरम हिल, ऑब्जर्वेटरी हिल, प्रॉस्पेक्ट हिल, समर हिल, बैंटनी हिल, एलिसियम हिल और जाखू हिल है।
Image-Twitter
कश्मीर भारत की जानी मानी जगहों में से एक है। ठंडी ही इसकी पहचान है। इतना ही नहीं कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां सर्दियों में बहुत ज्यादा ठंडा होता है, लेकिन गर्मियों में भी आपको ठंड ही महसूस होती हैं। तो इस गर्मी आप यहां घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
Image-Twitter