इन फलों को छीलकर खाने से नहीं मिलेगा भरपूर पोषण, जानिए सही तरीका
कभी भी हरी नाशपाती को छीलकर खाने की गलती न करें क्योंकि इसके सभी विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट छिलके में ही पाए जाते हैं।
Photo: Freepik
अमरूद में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है और सबसे ज्यादा फाइबर इसके छिलके में पाया जाता है।
Photo: Freepik
ज्यादातर लोग चीकू को छीलकर खाते हैं, लेकिन यह गलत है क्योंकि इसके छिलके में विटामिन सी, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट
मौजूद होते हैं।
Photo: Freepik
बहुत कम लोग सेब को छीलकर खाते हैं, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि सेब के छिलकों में भी कई विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
Photo: Freepik
शकरकंद के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता
बढ़ाने में मदद करता है।
Photo: Freepik
खीरे के अधिकांश पोषक तत्व उसके छिलके में होते हैं। इसमें पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और ई भी होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
Photo: Freepik
आलूबुखारा छिलके सहित ही खाना चाहिए। इसमें फाइबर और कई विटामिन पाए जाते हैं।
Photo: Freepik
आड़ू के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं, इसे छिलके सहित खाने से भरपूर फाइबर मिलता है।
Photo: Freepik
Watch More Story