By - Preeti Sharma
Image Source: Freepik
दुनिया का सबसे प्राचीन मंदिर भारत में है जहां पर दुनियाभर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।
माना जाता है कि इस पुराने मंदिर का निर्माण करीब 3 या 4 शताब्दी में हुआ था।
इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की गई है। इसके आसपास शिलालेख भी पाए गए हैं।
सबसे पुराना मंदिर बिहार के कैमूर जिले में है। इसे मुंडेश्वरी मंदिर के नाम से जाना जाता है।
कहा जाता है कि इस मंदिर में देवी दुर्गा मुंडेश्वरी माता के रूप में प्रकट हुई थीं।
इस मंदिर में सात्विक बलि का महत्व है। यहां देवी के सामने बकरे की बलि दी जाती है।
इस पुराने मंदिर में आज भी लोग पूजा व दर्शन करने के लिए दूर दूर से आते हैं।
बिहार में मौजूद इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आप भी जा सकते हैं।