जन्माष्टमी पर भगवान को अर्पित करें ये फूल
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बहुत ही खास अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन हर जगह रौनक होती है। जन्माष्टमी के दिन आप भगवान के प्रिय फूल उन्हें अर्पित करते हैं जो काफी शुभ माने जाते हैं।
भगवान कृष्ण
All Source: Instagram
जन्माष्टमी इस बार 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।
प्रिय चीजें
इस दिन भगवान कृष्ण की विशेष रुप से पूजा की जाती है और उन्हें प्रिय चीजें अर्पित करते हैं।
फूल
भगवान कृष्ण को जन्माष्टमी पर उनके प्रिय फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
कमल
श्रीकृष्ण को कमल का फूल काफी प्रिय है जो शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक है।
वैजयंती फूल
वैजयंती के फूलों की माला भगवान कृष्ण को अर्पण की जा सकती है।
कदम्ब
कदम्ब का पेड़ भगवान के बचपन से जुड़ा है। इसका फूल उन्हें प्रिय है।
तुलसी
तुलसी का पौधा और उसके पत्ते भगवान कृष्ण को अधिक प्रिय हैं।
परिजात
माना जाता है कि पारिजात के फूलों को भगवान कृष्ण स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए थे।

