By - Preeti Sharma
Image Source: Freepik
धरती के अद्भुत नजारे और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
धरती पर ऐसी भी जगह मौजूद हैं जहां पर समुद्र और रेगिस्तान आपस में मिलते हैं।
इन जगहों पर रेगिस्तान और समुद्र को मिलते हुए देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
अफ्रीका के कुछ कस्बों में सहारा रेगिस्तान पश्चिम की ओर अटलांटिक महासागर और पूर्व रेड सी से मिलता है।
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर की खूबसूरत समुद्री तट और रेगिस्तान का मिलन होता है। यह नजारा बहुत ही सुकून देता है।
उत्तरी चिली के एंटोफगास्टा में समुद्र और रेगिस्तान आपस में मिलते हैं। यह जगह नाइट्रेट माइनिंग टाउन से घिरी हुई है।
नामीब रेगिस्तान अटलांटिक महासागर से जाकर मिलता है। यह बहुत ही खूबसूरत लगता है।
ध्रुवीय रेगिस्तान समुद्र से घिरा हुआ है। ये ठंडे रेगिस्तान होते हैं और उन पर बर्फ की परत बनी होती हैं।