By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
हरा साग न केवल स्वाद में अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।
आज हम जिस साग की बात कर रहे हैं वह नोनी साग है। इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है।
नोनी साग की पत्तियां आम घास की तरह होती है जो उत्तर भारत, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ज्यादा खाई जाती है।
इस साग में प्रोटीन, सैपोनिन और टैनिन यौगिक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
यह साग डायबिटीज और गठिया के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
इसके सेवन से लिवर, त्वचा और आंखों को भी काफी फायदा मिलता है।
शरीर में रोगों से लड़ने के लिए यह रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करता है। जिसकी वजह से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
नोनी साग में फ्लेवेनॉइड एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो दिल की मसल्स को मजबूत बनाता है।