नीता अंबानी ने मुंबई में हजारों बच्चों के साथ मनाया 60वां जन्मदिन

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने 1 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया।

Photo: Twitter

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने मुंबई के 'अन्न सेवा' में 3000 से अधिक वंचित बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

Photo: Twitter

नीता अंबानी के जन्मदिन के मौके पर 3000 से अधिक वंचित स्कूली बच्चों ने मनोरंजन, गिफ्ट और भोजन का आनंद लिया।

Photo: Twitter

इस दौरान नीता अंबानी इन बच्चों को खाना परोसती नजर आईं।

Photo: Twitter

नीता अंबानी अक्सर कहती हैं कि बच्चे और महिलाएं उनके दिल के सबसे करीब हैं।

Photo: Twitter

उन्होंने इन वंचित बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों ने उनके हाथों से केक भी खाया।

Photo: Twitter

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है, नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन का नेतृत्व करती हैं।

Photo: Twitter

नीता अंबानी अपने सामाजिक कार्यों और अपने स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं।

Photo: Twitter

नीता अंबानी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं।

Photo: Twitter