By - Sonali Jha Image Source: Instagram
महबूब खान ने निक्की को 'अंदाज' की शूटिंग देखाने के लिए सेंट्रल स्टूडियो आने का न्यौता दिया।
निम्मी स्टूडियो पहुंचीं तो राज कपूर फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग कर रहे थे। यहीं पर राज कपूर की नजर निम्मी पर पड़ी।
'अंदाज' के सेट पर निम्मी और राज कपूर की पहली मुलाकात हुई थी।
राज कपूर अपनी अगली फिल्म 'बरसात' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। उन्हें निम्मी भा गईं।
राज कपूर ने तुरंत निम्मी को 'बरसात' में रोल ऑफर कर दिया।
निम्मी का तब फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था लेकिन वो राज कपूर के ऑफर को ठुकरा न सकीं और उन्होंने हां कह दिया।
अगले दिन निम्मी ने फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया। निम्मी काफी नर्वस थीं। उन्होंने राज साहब से पूछा कि उनका स्क्रीन टेस्ट कैसा था।
राज कपूर ने झट से कह दिया कि अच्छा नहीं था। ये सुनते ही निम्मी की आंखों से आंसू छलक पड़े और राज कपूर की हंसी छूट गई। उन्होंने निम्मी से कहा कि वो तो मजाक कर रहे थे।