वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में मां अन्नपूर्णा का वास रहता है। जिसकी वजह से किचन का संबंध सुख-समृद्धि से होता है।
वहीं किचन में कुछ बर्तनों का उल्टा रखना वास्तु दोष पैदा कर सकता है।
घर पर कभी भी रोटी बनाने वाले तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि हो सकती है।
वास्तु के अनुसार किचन में गैस पर खाली तवा भी नहीं रखना चाहिए। इससे कर्ज बढ़ने की संभावना रहती है।
किचन में कढ़ाई का उल्टा रखना शुभ नहीं होता है। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।
किचन में परात का उल्टा रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। यह घर में कलेश बढ़ाता है।
इन बर्तनों के किचन में उल्टा रखने से नकारात्मकता उत्पन्न होती है और बरकत रुक सकती है।
किचन में खाना बनाने के बाद बर्तन को धोकर सही तरीके से रखना चाहिए। इससे घरवालों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।