By - Preeti Sharma
Image Source: Freepik
दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहां पर इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अंधा हो जाता है।
यह अजीबो गरीब गांव मेक्सिको में है जिसका नाम टिल्टेपक गांव है। लेकिन इसे अंधों का गाँव कहा जाता है।
मेक्सिको के इस गांव में जोपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं। जन्म के समय बच्चों की आंख सही होती है लेकिन कुछ समय बाद वह अंधे हो जाते हैं।
इस गांव में इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी अंधे हो जाते हैं। उनके आंखों की रोशनी भी चली जाती है।
इस गांव में रहने वाले लोग अंधापन का कारण यहां पर मौजूद एक पेड़ को मानते हैं।
लोगों का मानना है कि इस पेड़ को देखते ही सभी अंधे हो जाते हैं। कई लोग इसे अंधविश्वास भी मानते हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार इस गांव में बड़ी संख्या में जहरीली मक्खी पाई जाती है जिसके काटने से लोग अंधे हो जाते हैं।