गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, शरीर को मिलेगी ठंडक और रोग रहेंगे दूर
गर्मियों में फलों का राजा आम ना हो, तो गर्मी के मौसम का पता ही चले। आम में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गर्मियों में आम खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को सामान्य किया जा सकता है और यह आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
विटामिन सी से भरपूर अनानास इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद मददगार होता है। फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर इस फल में मौजूद गुण हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है।
तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होने के अलावा यह फाइबर, पोटेशियम, आयरन और कई तरह के तत्वों से भरपूर होता है। यह गर्मियों में काफी राहत देता है।
खरबूजा सेहत का खजाना है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर के लिए सहायक है।
गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग बेल का शरबत पीते हैं। इस मौसम में बेल खाने के बड़े फायदे हैं। यह पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार है।
गर्मियों में अंगूर का सेवन करने से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
लीची गर्मियों के खास फलों में से एक है। इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है। लीची में विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जामुन गर्मियों में खाया जाने वाला खास फल है। इसमें स्वाद के साथ कई गुणों भी होते हैं। इसमें पाई जाने वाली विटामिन-सी और आयरन मात्रा शरीर में खून की कमी को दूर करने में कारगर होता है।