बेहद दिलचस्प है मृणाल ठाकुर का पत्रकार से अभिनय तक का सफर

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त, 1992 को नागपुर, महाराष्ट्र में एक मराठी परिवार में हुआ।

Photo: Instagram

जी टीवी के सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहीं।

Photo: Instagram

मृणाल को भी अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने की हिम्मत सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से मिली।

Photo: Instagram

अभिनेत्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और मुंबई के किशनचंद चेलाराम कॉलेज से बैचलर ऑफ मास मीडिया की डिग्री हासिल की है।

Photo: Instagram

जब मृणाल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तब वह अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर रही थीं।

Photo: Instagram

अपने पहले टीवी सीरियल में काम करने के बाद उन्होंने स्टार प्लस के शो 'हर युग में आएगा एक अर्जुन' में एक पत्रकार की भूमिका निभाई।

Photo: Instagram

इसके बाद एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ नच बलिए सीजन 7 में हिस्सा लिया था। 

Photo: Instagram

मृणाल ने साल 2019 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Photo: Instagram

इसके अलावा एक्ट्रेस मृणाल थ्रिलर फिल्म 'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम की पत्नी के किरदार में नजर आई थीं।

Photo: Instagram

इसके बाद वह साल 2020 में घोस्ट स्टोरी में नजर आईं, जहां उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

Photo: Instagram

साल 2021 में मृणाल को राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित और बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'तूफान' में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में मुख्य भूमिका निभाई।

Photo: Instagram

अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Photo: Instagram

इसके अलावा वह स्टार नानी की 30वीं फिल्म में बिजी हैं, जो क्रिसमस 2023 को रिलीज होगी।

Photo: Instagram

मृणाल विजय देवरकोंडा की 13वीं फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।

Photo: Instagram

Photo: Instagram