By - Abhishek Singh
Image Source:- Freepik
NCRB के साल 2022 आंकड़ों के मुताबिक देश भर में दुष्कर्म के 31 हजार से ज्यादा केस सामने आए।
इन 31 हजार मामलों में सबसे ज्यादा 5 हजार 399 मामले राजस्थान में दर्ज किए गए।
दूसरे पायदान पर उत्तर प्रदेश है, जहां साल 2022 में 3 हजार 690 केस दर्ज किए गए।
इस फेहरिस्त में मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है, यहां से 3 हजार 29 मामले सामने आए।
बदलापुर की वजह से चर्चा में चल रहा महाराष्ट्र भी 2, 904 मामलों के साथ चौथे नंबर पर है।
1787 मामलों के साथ हरियाणा 5वें और 1464 केसेज के साथ ओडिशा छठे स्थान पर है।
1298 केसेस के साथ झारखंड 7वें और 1246 मामलों के साथ छत्तीसगढ़ 8वें नंबर पर है।
इस लिस्ट में 9वें नंबर पर दिल्ली है जहां साल 2022 में दुष्कर्म के 1212 केस दर्ज हुए।
टॉप-10 की फेहरिस्त में आखिरी नाम असम का है यहां 1113 मामले दर्ज किए गए।