Written By: Abhishek Singh
Source: FreePik
आम उत्पादन की लिस्ट में भारत टॉप पर है। लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं जो इस फेहरिस्त में भारत के काफी करीब हैं।
आम की बात हो और भारत पीछे हो जाए ऐसा नामुमकिन है। क्योंकि यहां तकरीबन 2 करोड़ टन सालाना उत्पादन होता है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात आम उत्पादन में अग्रणी हैं। लखनऊ का मलिहाबाद तो विश्वप्रसिद्ध है।
चाइना न केवल जनसंख्या के लिहाज से बल्कि आम उत्पादन में भी विश्व में भारत के बाद दूसरे स्थान पर आता है।
थाईलैंड आम उत्पादन में तीसेर नंबर पर है। यहां के नम डोक आम की की मांग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कहीं ज्यादा।
इंडोनेशिया भी मैंगो प्रोडक्शन में काफी आगे है। क्योंकि यहां की जलवायु आम उत्पादन के लिए काफी बेहतरीन है।
आम उत्पादन में मेक्सिको पांचवें नंबर पर है। यहां से अमेरिका के साथ यूरोपीय देशों में आम का एक्सपोर्ट किया जाता है।