मुंबई लोकल की जगह अब पटरी पर जल्द दौड़ेगी मिनी वर्जन वंदे भारत ट्रेन!
Photo Credit - Social Media
मुंबईकरों के लिए यह एक अच्छी खबर है। क्योंकि, मुंबईकरों की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन जल्द ही इतिहास बन सकती है।
Photo Credit - Social Media
भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का मिनी वर्जन वंदे भारत मेट्रो आ रही है। इस ट्रेन की क्या खूबियां हैं और यह नया प्रोजेक्ट कब शुरू होगा?
Photo Credit - Social Media
MRVC के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने 238 वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसे उपनगरीय रेल नेटवर्क को अपग्रेड करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Photo Credit - Social Media
सबसे खास बात यह है कि इन कारों का निर्माण मेक इन इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा।
Photo Credit - Social Media
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत मेट्रो में अत्याधुनिक रेक होंगे। इन्हें 100 किमी से कम दूरी वाले शहरों से जोड़ा जाएगा।
Photo Credit - Social Media
वंदे मेट्रो लोकल ट्रेनों पर भीड़ कम करने में मदद करेगी और यह मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है। यह ट्रेन दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसलिए यह ट्रेन दिन में 4-5 बार एक ही रूट पर चलेगी।
Photo Credit - Social Media
सामान्य वंदे भारत ट्रेन में 16 डिब्बे होते हैं लेकिन इस ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे। इस ट्रेन की खास बात यह है कि यात्री इसे तेज शटल की तरह अनुभव कर सकते हैं।