By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं। इस साल भी उन्होंने दिवाली पार्टी रखी. इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स नजर आए। देखिए तस्वीरें...
आलिया ने अपनी मेहंदी का लहंगा रिपीट किया था। इस लुक में वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा।
कृति सेनन ने इस पार्टी में स्टाइलिश एंट्री ली। वो येलो साड़ी में नजर आईं। उन्होंने मांग टीगा और लॉन्ग ईयररिंग्स से लुक कंप्लीट किया।
जाह्नवी कपूर रेडी टू वियर साड़ी में पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर और न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया।
काजोल भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। काजोल खूबसूरत शिमरी ड्रेस में नजर आईं। खुले बाल और ये वेस्टर्न लुक उन्हें सबसे अलग और हटके दिखा रहा है।
शिल्पा शेट्टी भी मनीष मल्होत्रा के घर पर बेहद ही खूबसूरत अवतार में दिख रही हैं। शिल्पा खूबसूरत नीले रंग की रेडी टू वियर साड़ी में दिखीं।
अनन्या पांडे किसी अप्सरा से कम नहीं दिख रही थीं। व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में खूबसूरत कंट्रास्ट नेकलेस और मांगटीका के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया।
मनीषा मल्होत्रा की पार्टी में सबसे लीजेंड एक्ट्रेस रेखा जी भी पहुंची थीं। ऑरेंज कलर की बनारसी साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी में रेखा का लुक देखने लायक था।