10 जून 2024 को मलावी के उपराष्ट्रपति को लेकर जा रहा विमान लापता हो गया। इसमें 10 लोग सवार थे। तलाश जारी है।

हाल ही में 19 मई 2024 को इरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई थी। साथ मे मौजूद विदेश मंत्री हुसैन की भी मौत हो गई थी

 संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे डैग हैमरस्कॉल्ड की 18 सितंबर 1961 को प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसमें में 16 लोग मारे गए थे।

31 जुलाई 1981 को पनामा राष्ट्रपति उमर टोरीजोस की विमान हादसे में मौत हो गई थी। दुर्घटना स्थल का पता लगाने में कई दिन लग गए थे।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति  रहे मोहम्मद जिया उल हक की 17 अगस्त 1988 को प्लेन हादसे में मौत हो गई थी। प्लेन में राष्ट्रपति के अलावा पाकिस्तान के वरिष्ठ सेना अधिकार भी सवार थे।

1971 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वाइस चेयरपर्सन लिन बियाओ की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। वह चीन में जापानी और राष्ट्रवादियों के खिलाफ लड़ाई के दौरान कमांडर भी थे।

19 अक्टूबर 1986 को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति समोरा मचेल की प्लेन हादसे में मौत हो गई थी। विमान में सवार 34 लोगों की मौत हुई थी। 10 बच गए थे।

2000 में सीरिया के राष्ट्रपति हाफिज अल असद की प्लेन हादसे में मौत हुई थी। हालांकि उनकी मौत को साजिश के एंगल से देखा जाता है।