नाश्ते में बनाएं ब्रेड उपमा, मिनटों में होगा तैयार, टेस्ट भी बेहतर
ब्रेड उपमा एक स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चे तक को पसंद आता है।
Photo: Freepik
नाश्ते के लिए मिनटों में बनने वाला ब्रेड उपमा अच्छा विकल्प है। अगर आप रूटीन नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो आप ब्रेड उपमा रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं।
Photo: Freepik
ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को टुकड़ों में काट लें, आप चाहें तो ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर सकते हैं।
Photo: Freepik
फिर टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक, लहसुन को बारीक काट लें।
Photo: Freepik
अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई तड़काएं। जब सरसों चटकने लगे तो पैन में करी पत्ता, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
Photo: Freepik
प्याज को 1-2 मिनट तक भूनने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और 2 बड़े चम्मच पानी डाल दीजिए और सभी चीजों को 2-3 मिनट तक पकने दीजिए। फिर इन्हें चम्मच की मदद से मैश कर लें।
Photo: Freepik
अब इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं और मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। फिर गैस बंद कर दें।
Photo: Freepik
ब्रेड उपमा के ऊपर धनिये की पत्तियां डाल दीजिए, स्वादिष्ट ब्रेड उपमा परोसने के लिए तैयार है।