मकर संक्रांति पर करें विशेष उपाय, साल भर नहीं होगी कोई परेशानी

मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और उत्तर की ओर बढ़ता है।

Photo: istock

मकर संक्रांति शुभ दिनों के साथ वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक है।

Photo: istock

भारत में इसे फसलों के आगमन की खुशी में मनाया जाता है।

Photo: istock

मकर संक्रांति पर गंगासागर में मेला लगता है, मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Photo: istock

मकर संक्रांति के दिन शास्त्रों में बताए गए उपाय करने से व्यक्ति की सोई हुई किस्मत जाग जाती है।

Photo: istock

इस दिन पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करने से शनि बहुत प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक को 7 अश्वमेघ यज्ञ करने के समान पुण्य फल मिलता है।

Photo: istock

इस दिन घर में आम की लकड़ी से हवन करें, उसमें 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करते हुए तिल की आहुति दें।

Photo: istock

मान्यता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है, बीमारियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

Photo: istock

जल में लाल चंदन, लाल फूल, काले तिल और गुड़ मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और करियर सूर्य की तरह चमकता है।

Photo: istock

मकर संक्रांति पर एक मुठ्ठी काले तिल परिवार के सिर से 7 बार वारकर उत्तर दिशा में फेंक दें। 

Photo: istock

मान्यता है इससे रोग दूर होते हैं और कर्ज से छुटकारा मिलता है।

Photo: istock

मकर संक्रांति पर घी का सेवन और दान करने से यश और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

Photo: istock

मकर संक्रांति पर तुलसी, तांबा, सुहाग सामग्री, तिल, झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, इससे व्यापार का विस्तार और उन्नति होती है।

Photo: istock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। नवभारत मीडिया किसी भी जानकारी का समर्थन या पुष्टि नहीं करता है। इन मान्यताओं पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Photo: istock

Photo: istock