फिल्मों के ही नहीं विवादों के भी मास्टर रहे हैं महेश भट्ट!

Photo:  Social Media

20 सितंबर को महेश भट्ट साहब अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइये जानते हैं उनसे जुड़े बड़े विवाद। 

Photo:  Social Media

महेश भट्ट ने दो बार शादी की है। पहली पत्नी का नाम लोरिएन ब्राइट उर्फ किरण भट्ट है। इसी बीच परवीन बॉबी के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया और महेश भट्ट-किरण भट्ट अलग हो गए।

Photo:  Social Media

शादीशुदा होने के बावजूद महेश भट्ट परवीन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। हालांकि बाद में उन्होंने परवीन को छोड़ दिया। परवीन बॉबी की मौत को लेकर आज भी महेश भट्ट पर कई सवाल उठाए जाते हैं।

Photo:  Social Media

इसी बीच महेश भट्ट सोनी राजदान को डेट करने लगे थे। इसके बाद महेश भट्ट ने अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म अपना लिया और सोनी राजदान से शादी कर ली।

Photo:  Social Media

महेश भट्ट तब भी विवादों में आए थे जब उनकी और पूजा भट्ट की लिपलॉक किस वाली तस्वीर स्टारडस्ट मैगजीन में छपी थी। पिता-बेटी का इस तरह किस करने की तस्वीर ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।

Photo:  Social Media

कुछ दिनों पहले महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने लिपलॉक फोटोशूट पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। पूजा ने अपने बयान में कहा कि यह एक ऐसा पल था, जिसे बहुत खूबसूरती से कैमरे में कैद किया गया।

Photo:  Social Media

एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने पूजा भट्ट के बारे में कहा था कि अगर वह उनकी बेटी नहीं होती तो वह उनसे शादी कर लेते। इसे लेकर भी काफी हंगामा हुआ था।

Photo:  Social Media

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए कहा था कि डायरेक्टर ने एक बार कंगना को चप्पल फेंककर मारा था और उन्हें उनकी ही फिल्म देखने से रोका था।

Photo:  Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की महेश भट्ट के साथ कई फोटो-वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद दोनों को खूब ट्रोल किया गया था।

Photo:  Social Media

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान के साथ महेश भट्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके करीबी रिश्ते पर कई सवाल उठाए गए।