By - Preeti Sharma
Image Source: Freepik
महाराष्ट्र में मौजूद एक मंदिर ऐसा भी जिसे सिर्फ एक ही चट्टान से काटकर बनाया गया है।
माना जाता है कि इस मंदिर को 40 टन वजनी पत्थर से काटकर बनाया गया है। इसकी वास्तुकला बहुत ही अनोखी है।
कहा जाता है कि इस मंदिर को बनाने में करीब 100 साल से भी ज्यादा का समय लगा। इसके अलावा 7000 मजदूरों ने काम किया।
इस मंदिर का निर्माण ऊपर से नीचे की ओर किया गया है। जहां आपको अलग-अलग देवी देवताओं की प्रतिमा मिलेगी।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मौजूद भगवान शिव का यह अद्भुत और रहस्यमय मंदिर मौजूद है।
भगवान शिव के इस अनोखे मंदिर का नाम कैलाश मंदिर है। क्योंकि यह कैलाश की तरह दिखाई देता है।
इस मंदिर की कलाकृति काफी अनोखी है जिसमें रावण को कैलाश पर्वत उठाते हुए दिखाया गया है।
कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण प्रथम ने करवाया था।