By - Priya Jais
Image Source: Social Media
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतगणना संपन्न हो चुकी है। इस बार फिर महायुति ने अपनी बड़ी जीत दर्ज की है।
महाराष्ट्र में महायुति ने बहुमत के साथ 288 में से 234 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।
महाविकास आघाड़ी (एमवीए) केवल 51 सीटों पर ही सिमट गई। इस बीच आपको बताते है कि नागपुर में किसने चुनाव में जीत हासिल की हैं।
दक्षिण नागपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से विकास ठाकरे ने 5824 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 104144 वोट हासिल किए।
मध्य नागपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रवीण दटके ने 11632 वोटों से जीत दर्ज की। प्रवीण दटके ने कुल 90560 वोट हासिल किए है।
नागपुर पूर्व से बीजेपी के उम्मीदवार कृष्णा खोपड़े ने 115288 वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 163390 वोट हासिल किए।
उत्तर नागपुर से कांग्रेस के नितिन राउत ने 20467 वोटों से जीत दर्ज की। नितिन राउत ने कुल 127877 वोट हासिल किए।
दक्षिण नागपुर से बीजेपी के मोहन मते ने 15658 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मोहन मते ने कुल 117526 वोट हासिल किए।
नागपुर दक्षिण-पश्चिम से बीजेपी नेता उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 39710 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 129401 वोट हासिल किए।