By - Nikki Rai
Image Source: Instagram
दिवाली का त्योहार अब काफी नजदीक है। ऐसे में हम आपके लिए बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के बचपन का एक किस्सा लाए हैं। जब एक्ट्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।
माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी एक्टिंग और डांस के आज भी लोग दीवाने हैं।
बचपन में दिवाली के दिन एक्ट्रेस के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। जिसके बाद से उन्हें पटाखों से डर लगने लगा।
एक इंटरव्यू में माधुरी ने अपने बचपन का किस्सा याद करते हुए बताया था कि एक दिवाली पर उनके साथ बहुत बड़ा हादसा हुआ था।
माधुरी ने बताया था कि, एक बार वो अपनी दोस्त के साथ दिवाली मना रही थी। तब एक लड़के उनके हाथ में रखे पटाखे में आग लगा दी थी।
इसकी वजह से माधुरी दीक्षित के साथ हादसा हो गया। दरअसल पटाखे की आग एक्ट्रेस के बालों में लग गई और उनके सारे बाल जल गए थे।
माधुरी दीक्षित ने ये भी खुलासा किया था कि उनके बाल बहुत ज्यादा जल गए थे। ऐसे में उनको काफी दिनों तक गंजा भी रहना पड़ा था।
एक्ट्रेस ने कहा था कि, वो इस बात शुक्र मनाती हूं कि उस दौरान उनके चेहरे पर कोई आंच नहीं आई थी, नहीं तो आज वो एक्ट्रेस ना होती।