आज शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कैसे होगी पूजा?

अश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली शरद पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है।

Photo: istock

28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और इस दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

Photo: istock

शरद पूर्णिमा पर महिलाएं घर की सुख-समृद्धि और अपने बच्चों की सलामती के लिए व्रत रखती हैं।

Photo: istock

इस दिन भगवान श्री कृष्ण को मावा के लड्डू का भोग लगाकर पूजा की जाती है।

Photo: istock

रात्रि के समय चावल की खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखी जाती है।

Photo: istock

मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत बरसता है।

Photo: istock

लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण लग रहा है, तो ऐसे में महिलाएं कैसे पूजा कर पाएंगी?

Photo: istock

साथ ही रात में चंद्रमा की रोशनी में खीर कैसे रखी जायेगी?

Photo: istock

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, व्रत के दौरान सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहने और मावा के लड्डू का भोग लगाकर भगवान कृष्ण की पूजा करें।

Photo: istock

यह पूजा दोपहर के समय की जा सकती है, जिसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जा सकता है।

Photo: istock

शाम 4 बजे से सूतक काल शुरू हो जाएगा, उससे पहले ही प्रसाद ग्रहण कर लें।

Photo: istock

हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात 1:04 बजे इसका स्पर्श होगा, 1:43 बजे मध्य में जाएगा और फिर 2:23 बजे मोक्ष प्राप्त करेगा।

Photo: istock

 इस बार चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, यानी यहां भी मान्य रहेगा।

Photo: istock

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा।

Photo: istock

लेकिन इससे पहले यदि घर में दूध, आटा, पानी, चीनी आदि में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाएं तो ग्रहण का दोष नहीं लगता है।

Photo: istock