गर्मी के मौसम में हर कोई इस आम का लुत्फ उठाना पसंद करता है।

गर्मी के मौसम में हर कोई इस आम का लुत्फ उठाना पसंद करता है।

क्या आप जानते हैं, सिर्फ आम ही नहीं, इसकी गुठली भी बड़े काम की चीज है।

इसमें और अद्भुत गुण छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप अब से गुठलियों को फेंकना बंद कर देंगे।

आइए जानें आम की गुठलियों का सेवन से आपकी कौन-कौन सी शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम की गुठली पीरियड्स के दर्द के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है तो आम की गुठली से बने चूर्ण का सेवन करना शुरू कर दें।

अगर आप अक्सर दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आम की गुठली के चूर्ण का सेवन कर सकते है।

जो लोग अक्सर एसिडिटी की समस्या से पीड़ित होते हैं, उनके लिए आम की गुठली का चूर्ण एक बेहतरीन घरेलू उपचार हो सकता है।

यह गुठली फेनोल और फेनोलिक यौगिकों से भरी होती है, जो पाचन में सहायता करती है।

एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण, इसके पाउडर का सेवन भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।