दिल्ली चुनाव में ये नेता 10 हजार से भी अधिक वोटों से कर रहे हैं लीड
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होंगे जिसके लिए शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं।
दिल्ली चुनाव
दिल्ली चुनाव परिणाम का इंतजार पूरे देश को ब्रेसब्री से है। फिलहाल शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं।
कौन कर रहा है लीड
वहीं कुछ बड़े नेता 10 हजार से भी अधिक सीटों से आगे चल रहे हैं जिसमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
अमानतुल्लाह खान
दिल्ली की ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान 10 हजार से भी अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
वीजेंदर गुप्ता
रोहिणी सीट से बीजेपी के वीजेंदर गुप्ता भारी मतों से आगे चल रहे हैं।
गोपाल राय
बाबरपुर से गोपाल राय आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करीब 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
कपिल मिश्रा
बीजेपी के कपिल मिश्रा इस बार करावल सीट से 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
मंजिंदर सिंह सिरसा
राजौरी गार्डन से मंजिंदर सिंह सिरसा इस बार 10 हजार से भी अधिक वोटों से आगे हैं।
शोएब इकबाल
आप उम्मीदवार शोएब इकबाल मटिया महल से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

