58 साल की उम्र में भी खूबसूरत दिखती हैं रेणुका शहाणे, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

रेणुका शहाणे का आज यानी 7 अक्टूबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं।

Photo: Instagram

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेणुका शहाणे को भले ही इस फिल्म से फेम मिला हो।

Photo: Instagram

लेकिन एक्ट्रेस को लोग आज भी टीवी की 'सुरभि' के नाम से याद करते हैं।

Photo: Instagram

वैसे फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में रेणुका के छोटे से किरदार ने खूब वाहवाही लूटी थी।

Photo: Instagram

मराठी फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली रेणुका शहाणे बॉलीवुड का भी जाना-माना नाम हैं।

Photo: Instagram

अभिनय में अपना लोहा मनवाने के बाद रेणुका शहाणे ने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा।

Photo: Instagram

रेणुका शहाणे ने 2009 में फिल्म 'रीटा' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था।

Photo: Instagram

यह फिल्म उनकी मां शांता गोखले की लिखी किताब 'रीटा वेलिंगर' पर आधारित थी। 

Photo: Instagram

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रेणुका सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती रहती हैं।

Photo: Instagram

बता दें कि एक्ट्रेस की पहली शादी मराठी के एक थिएटर राइटर और डायरेक्टर से हुई थी।

Photo: Instagram

हालांकि दोनों का यह रिश्ता लंबा नहीं चला और जल्द ही वह अलग हो गए।

Photo: Instagram

इसके बाद उन्होंने आशुतोष राणा को अपना जीवनसाथी चुना।

Photo: Instagram

खबरों की मानें तो पहली ही नजर में आशुतोष राणा तलाकशुदा एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के प्यार में पड़ गए थे।

Photo: Instagram