हरेक साल 1 मई को मजदूर दिवस के साथ-साथ महाराष्ट्र स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।

Caption: Twitter

1 मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के दो हिस्से कर गुजरात और महाराष्ट्र राज्य का पुनर्गठन किया गया था। इसलिए 1 मई को प्रत्येक साल महाराष्ट्र स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Caption: Twitter

महाराष्ट्र और गुजरात का गठन भाषाई आधार पर हुआ। संयुक्त बॉम्बे में मराठी से ज्यादा गुजराती बोली जाती थी। इसलिए भाषाई आधार पर अलग राज्यों की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

Caption: Twitter

इस मांग को केंद्र सरकार मानने को तैयार नहीं थी, इसलिए इसके विरोध में खूब आंदोलन हुए।

Caption: Twitter

आखिरकार नेहरू की सरकार ने बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम के तहत गुजरात और महाराष्ट्र राज्य के निर्माण को हरी झंडी दे दी।

Caption: Twitter

इस विभाजन के बाद बॉम्बे को लेकर भी काफी विवाद शुरू हो गया। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती थी इसलिए इस पर मराठी अपना हक जता रहे थे जबकि गुजरातियों का कहना था कि बॉम्बे जो भी है उनकी बदौलत है। इसलिए इस पर उनका हक ज्यादा है।

Caption: Twitter

मुंबई पर एक दावा गोवा का भी था। पहले मुंबई गोवा का हिस्सा था, जिसे पुर्तगालियों ने अंग्रेजों को दहेज में दिया था।

Caption: Twitter

आजादी के बाद जब बॉम्बे को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात ने दावेदारी पेश की तो गोवा भी सामने आ गया लेकिन उसके दावे को खारिज कर दिया गया।

Caption: Twitter

उस समय मोरारजी देसाई संयुक्त बॉम्बे के मुख्यमंत्री थे जो गुजराती थे। जाहिर है उनका झुकाव गुजरातियों की तरफ ज्यादा था।

Caption: Twitter

उनके रुख के कारण आंदोलन छिड़ गया। बॉम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी बनाकर इस विवाद को सुलझा दिया गया।

Caption: Twitter

तब से लेकर आजतक महाराष्ट्र और गुजरात 1 मई को अपना-अपना स्थापना दिवस मनाते हैं।

Caption: Twitter

इस दिन पूरे राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। राजधानी मुंबई में भी विधानसभा भवन और राजभवन में उत्सव मनाए जाते हैं।

Caption: Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस के मौके पर दोनों राज्यों के लोगों को ट्वीट कर बधाई दी।

Caption: Twitter

प्रधानमंत्री के अलावा, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।  

Caption: Twitter