योग शुरू करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान!
शुरुआत में किसी एक्सपर्ट की गाइडेंस पर ही योग करना चाहिए।
Photo: istock
जब आप योग के लिए किसी ट्रेनर के पास जाएं तो उसे अपनी शारीरिक क्षमता के बारे में भी बताएं।
Photo: istock
आसन करते समय कभी भी मुंह खोलकर सांस न लें, आसन में कब सांस लेनी है और कब छोड़नी है, यह भी पता होना चाहिए।
Photo: istock
योग केवल खाली पेट ही किया जाता है। नाश्ता या रात का खाना खाने के बाद योग न करें।
Photo: istock
अगर आपको सुबह योग करने का समय नहीं मिलता है तो ध्यान रखें कि जब भी आप योग करें तो उससे कम से कम 3 घंटे पहले तक कुछ न खाएं।
Photo: istock
योग करने के तुरंत बाद खाना न खाएं। बल्कि शरीर को थोड़ा आराम दें, शरीर का तापमान सामान्य होने दें, फिर भोजन करें।
Photo: istock
खाने से पहले योग करने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है और कार्डियोवस्कुलर सिस्टम पर भी दबाव पड़ता है। मोटापा, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
Photo: istock
टाइट कपड़े पहनने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव और ऐंठन होती है और कपड़े फटने का डर रहता है और टाइट कपड़ों में आप योग पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।