By - aditi bhandari Image Source: instagram
कीर्ति सुरेश हमेशा अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं, जो उनकी निजी जिंदगी को दर्शाता है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
फोटो में कीर्ति ने गोल्डन और सफेद रंग का लहंगा पहना है। वहीं एंटनी ने सफेद कुर्ता और मुंडू पहना है।
दोनों की शादी काफी सुंदर और पारंपरिक तरीके से की गई थी, जिसमें आतिशबाजी के साथ खूबसूरत सजावट भी शामिल है।
कीर्ति के फोटो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन को तारीफों से भर दिया।
कीर्ति की शादी में उनके कोस्टार विजय को उनके साथ देखा जा सकता है।
वर्क फ्रंट में एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में दिखी हैं, जिसके लिए कीर्ति काफी सुर्खियों में भी रही हैं।
'बेबी जॉन' का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। फिल्म की कहानी एक डीसीपी के इर्द-गिर्द घूमती है।