By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
सर्दियों के समय ज्यादातर जगहों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। ऐसे में घूमने काफी मजेदार होता है।
लेकिन बर्फबारी में बाइक चलाना उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बर्फीली जगह पर बाइक चलाते समय अचानक ब्रेक नहीं लगाने चाहिए। इससे टायर बर्फ पर फिसलने लगते हैं।
बर्फ में बाइक चलाते समय धीरे-धीरे ब्रेक लगाने चाहिए जिससे चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।
बर्फबारी के दौरान पहाड़ों पर बाइक चलाने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए।
पहाड़ों पर बर्फबारी के समय बाइक चलाते समय हमेशा स्पीड धीमी रखनी चाहिए। इससे दुर्घटना कम होती है।
बाइक के टायर ग्रिप, ब्रेक, क्लच, लाइट, बैटरी, इंजन आदि को अच्छे से चेक करके ही रास्ते पर ले जाएं।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के दौरान रात के समय कभी भी बाइक नहीं चलानी चाहिए।