उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

केदारनाथ धाम के कपाट आज यानी मंगलवार को दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। 

Source : Twitter

केदारनाथ मंदिर के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ खोले गए। इस दौरान मंदिर को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है।  

Source : Twitter

जिसके बाद अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। 

Source : Twitter

बता दें कि सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण मंदिर बंद कर दिया जाता है और केदारनाथ में कोई नहीं रुकता। 

Source : Twitter

नवंबर से अप्रैल तक के छह महीनों के दौरान भगवान केदा‍रनाथ की पालकी गुप्तकाशी के निकट उखिमठ नामक स्थान पर स्थानांतरित कर दी जाती है। 

Source : Twitter

यहां के लोग भी केदारनाथ से आस-पास के गावों में रहने के लिये चले जाते हैं। 

Source : Twitter

हालांकि, अगर आप केदारनाथ धाम जाना चाहते है तो अब जा सकते हैं क्योंकि मंदिर के कपाट खुल चुके हैं। 

Source : Twitter