By - Sonali Jha Image Source: Instagram
कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मनाने वाली हैं।
इस उम्र में कंगना न केवल बॉलीवुड में बल्कि राजनीति में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह मंडी से बीजेपी सांसद भी हैं।
कंगना के अफेयर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली से हुई थी। यह रिश्ता हालांकि ज्यादा लंबा नहीं चला।
कंगना का अफेयर अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ भी रहा था। दोनों का रिश्ता लंबा था, लेकिन ये बहुत ही खराब तरीके से खत्म हुआ।
कंगना और अजय देवगन ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, अजय ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।
कंगना का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ा है। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला, लेकिन यह भी टूट गया।
कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।
कंगना का यह रोल भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था। कंगना रनौत का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है।