टाइमपास के लिए काजोल ने शुरू किया फिल्मों में काम, बनीं नंबर वन एक्ट्रेस!

5 अगस्त, 1974 को अभिनेत्री तनुजा और निर्माता-निर्देशक शोमू मुखर्जी के घर जन्मी काजोल बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस में शुमार हैं।

Photo: Instagram

काजोल की मां तनुजा और नानी शोभना समर्थ अपने समय की दिग्गज अभिनेत्रियां थीं। वहीं, पिता शोमू मुखर्जी दिग्गज फिल्म निर्माता थे, इसलिए उनके लिए फिल्मों के रास्ते आसानी से खुल गए।

Photo: Instagram

काजोल ने महज 16 साल की उम्र में फिल्म 'बेखुदी' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था।

Photo: Instagram

काजोल की डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई, लेकिन उनके कॉन्फिडेंस और एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया।

Photo: Instagram

इसके बाद काजोल को अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' में जगह मिल गई। ये फिल्म हिट रही और इसके साथ ही काजोल की गाड़ी चल निकली।

Photo: Instagram

फिल्म 'गुप्त' में काजोल के निगेटिव किरदार ने सबको चौंका दिया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था।

Photo: Instagram

इसके बाद काजोल ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'करण अर्जुन' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों में काम किया। तीनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Photo: Instagram

काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

Photo: Instagram

साल 1999 में काजोल ने अजय देवगन से शादी कर गृहस्थी संभाल ली।

Photo: Instagram

फिल्म 'फना' से उनकी वापसी हुई। तब से लेकर काजोल आज तक फिल्मों में सक्रिय है।

Photo: Instagram

हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'द ट्रायल' रिलीज हुई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Photo: Instagram