रहस्यमयी है यह समुद्र, इसका पानी दूर करता है त्वचा संबंधी बीमारियां

दुनिया में एक ऐसा समुद्र है जिसे लोग मृत सागर (Dead Sea) के नाम से जानते हैं।

Photo: istock

इस समुद्र की खासियत यह है कि जो लोग तैरना नहीं जानते वे भी इसमें नहीं डूब पाएंगे।

Photo: istock

यह खूबसूरत डेड सी यानी मृत सागर जॉर्डन और इजराइल के बीच मौजूद है।

Photo: istock

इसे दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Photo: istock

इस समुद्र में इतना नमक है कि दबाव के कारण यहां कोई नहीं डूबता।

Photo: istock

इस समुद्र का नाम डेड सी पड़ने के पीछे कारण यह है कि इसके पानी में भारी मात्रा में नमक होता है, जो इतना खारा है कि इसमें न तो कोई जीव-जंतु जीवित रह सकता है और न ही कोई पौधा।

Photo: istock

इस पानी के नमक में जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटाश और ब्रोमाइड जैसे तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं।

Photo: istock

इस समुद्र में मछलियां, समुद्र में पाए जाने वाले अन्य समुद्री जीव और जलीय पौधे नहीं पाए जाते हैं।

Photo: istock

3 लाख साल पुराना यह डेड सी पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर स्थित है, इसका घनत्व बहुत अधिक है।

Photo: istock

इसके जल में प्रवाह होने पर यह नीचे से ऊपर की ओर रहता है।

Photo: istock

यही कारण है कि अगर कोई व्यक्ति इस पर बिल्कुल सीधा लेट भी जाए तो भी वह इसमें डूब नहीं सकता।

Photo: istock

इस समुद्र का पानी अन्य समुद्रों की तुलना में 33% अधिक खारा है।

Photo: istock

यहां के पानी की एक खासियत यह भी है कि जो इसमें नहाता है, उसके त्वचा संबंधी सभी रोग ठीक हो जाते हैं।

Photo: istock

यहां के पानी और मिट्टी का इस्तेमाल कई सौंदर्य उत्पाद बनाने में किया जाता है।

Photo: istock

Photo: istock