By - Preeti Sharma Image Source: Freepik
इसरो ने अंतरिक्ष में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण से सिर्फ चार दिनों में ही बीजों को अंकुरित करने का कारनामा किया है।
यह प्रयोग न केवल विज्ञान की दुनिया में बड़ा कदम है बल्कि अंतरिक्ष में भी मानव जीवन को स्थायी बनाने का आधार मजबूत करता है।
अंतरिक्ष में इसरो ने पीएसएलवी-सी 60 पीओईएम 4 प्लेटफॉर्म पर पौधा उगाया है।
इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष में भेजे गए लोबिया के बीज हुए अंकुरित हुए और उसमें पत्तियां निकल आयी हैं।
इस पौधे के उगने के बाद कहा जा सकता है कि भविष्य में यात्रियों के लिए भोजन उत्पादन किया जा सकता है।
अंतरिक्ष में लोबिया के बीच को इसलिए चुना गया क्योंकि यह जल्दी से अंकुरित हो जाता है।
इस प्रयोग के बाद अंतरिक्ष में पालक पर होने वाली शोध की कामयाबी की उम्मीद जताई जा रही हैं।
यह प्रयोग भविष्य में चंद्रमा, मंगल और अन्य ग्रहों में लंबे समय तक मौजूदगी के दौरान भोजन की उपलब्धता आसान बनाएगा।