'Barbie थीम पार्टी' में शामिल हुए भारतीय राजनेता, इनपर चढ़ा गुलाबी रंग!
सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म 'Barbie' के क्रेज को देखते हुए AI आर्टिस्ट ने कई प्रतिष्ठित भारतीय राजनेताओं की तस्वीरों को बार्बी दुनिया के माहौल में ढालने की कोशिश की है।
Photo: ideai.in/Instagram
AI आर्टिस्ट द्वारा क्रिएट की गई इन तस्वीरों को अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, खूब वायरल हो रही हैं।
Photo: ideai.in/Instagram
हमने अक्सर देश के नेताओं को सफेद या खादी कुर्ता और कड़क साड़ियां में ही देखा है।
Photo: ideai.in/Instagram
उनके पोशाक राजनीतिक परिदृश्य का एक अभिन्न अंग बन गए हैं, जो सादगी और परंपरा के मूल्यों का प्रतीक है।
Photo: ideai.in/Instagram
किसी अन्य पोशाक और रंग में हमारे नेताओं की तस्वीर की कल्पना करना बहुत ही असाधारण लगता है।
Photo: ideai.in/Instagram
लेकिन AI के इस प्रयोग में वास्तविक चीजों को वास्तविक बनाना काफी हद तक संभव लग रहा है।
Photo: ideai.in/Instagram
वैसे तो भारतीय राजनेताओं की बार्बी मोड में कल्पना करना थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के इस युग में इसे वास्तविकता का रूप देना संभव जरूर है।
Photo: ideai.in/Instagram
इंस्टाग्राम पर @ideai.in यूजरनेम से एक AI आर्टिस्ट ने कुछ अविश्वसनीय तस्वीरें साझा कीं, जहां भारतीय नेता गुलाबी बार्बी दुनिया में नजर आ रहे हैं।
Photo: ideai.in/Instagram
नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक की इन तस्वीरों को देखना किसी मनोरंजन से कम नहीं है।