'चंद्रयान-3' की सफल लैंडिंग देख इमोशनल हुए भारतीय खिलाड़ी, जताई खुशी!

इसरो के चंद्रयान से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजे गए लैंडर 'विक्रम' ने जैसे ही चंद्रमा की सतह को छुआ, भारत ने एक नया कीर्तिमान रच दिया।

Photo: Social Media

'चंद्रयान 3' के लैंडर मॉड्यूल ने शाम 6:40 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और पूरा देश खुशी से झूम उठा।

Photo: Social Media

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग से काफी खुश हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर पूर्व क्रिकेटरों और मौजूदा क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

Photo: Social Media

दरअसल, इस वक्त टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर है और इस दौरान टीम इंडिया ने आयरलैंड में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देखी।

Photo: Social Media

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।'

Photo: Social Media

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'हमने कर दिखाया, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रयान-3...' इसके अलावा सहवाग ने इसरो और इस ऐतिहासिक मिशन में खुद को झोंकने वाले सभी लोगों को बधाई दी। सहवाग ने आगे लिखा, 'हम चांद पर हैं।'

Photo: Social Media

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने भी 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग को लाइव देखा और खूब सराहना की।

Photo: Social Media

इसके अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'शाबाश भारत!'

Photo: Social Media

वहीं, टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस ऐतिहासिक पल पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया, 'भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है। हम सभी के लिए गर्व का क्षण और इसरो को उनके सभी प्रयासों के लिए बधाई।'

Photo: Social Media

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऐतिहासिक! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मेरे सभी भारतीय दोस्तों को बधाई! हमारे देश की निरंतर प्रगति और सफलता पर बहुत गर्व है।'

Photo: Social Media

टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने लिखा, 'इतिहास, इस अद्भुत उपलब्धि के लिए इसरो को बधाई।'

Photo: Social Media

वहीं, टीम के दूसरे स्टार स्पिनर युजी चहल ने ट्वीट किया, 'इसरो को बधाई। हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण। आपके समर्पण और दृढ़ता को सलाम।'

Photo: Social Media

विराट कोहली ने भी 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग की सराहना करते हुए ट्वीट किया, '#चंद्रयान 3 टीम को बहुत-बहुत बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है।'

Photo: Social Media

इनके अलावा शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रविंद्र सिंह जडेजा समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने भारत के इस ऐतिहासिक पल पर खुशी जाहिर की है।

Photo: Social Media