भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर, अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। तो चलिए जानते हैं टीम इंडिया की जीत की वो 5 वजहें।
भारत तीसरे टेस्ट में शुरुआत से ही मजबूत दिखाई दे रहा था। टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ले आए थे।
उनके बाद सरफराज खान ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ आगे बढ़ाया था।
उसके बाद पहली पारी में सिराज ने भी 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को बड़ी लीड हासिल करने में मदद की थी।
वहीं पहली पारी के दौरान ही अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे किए थे।
इंडिया के लिए मुसीबत नज़र आ रहे डकेट को कुलदीप यादव ने आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।
उसके बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर टीम इंडिया को बड़े टारगेट की ओर ले आए थे।
उसके बाद गिल की भी 91 की पारी भारत के लिए मददगार साबित हुई।
दूसरी पारी में भी सरफराज खान ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
इंग्लैंड की पारी के दौरान जडेजा ने अंग्रेजों को बेहद परेशान किया। उन्होंने 5 विकेट झटके।
All PIC Credit: BCCI X
Watch More Story...