झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में इन बड़ी सीटों पर होगी सभी की नजर

By - Priya Jais

Image Source: ANI

झारखंड चुनाव की सबसे बड़ी सीट संथाल की बरहेट सीट है, जहां से JMM के अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद चुनावी मैदान में हैं।

बरहेट विधानसभा सीट

दूसरे चरण में धनवार विधानसभा सीट पर नजरे होगी, जहां से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चुनाव मैदान में हैं।

धनवार विधानसभा सीट

झारखंड की तीसरी बड़ी सीट गांडेय विधानसभा सीट है। यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन चुनाव मैदान में हैं।

गांडेय विधानसभा सीट

दूसरे चरण में राज्य की चौथी बड़ी सीट चंदनकियारी की सीट है, जहां से भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी चुनाव मैदान में हैं।

चंदनकियारी सीट

यहां कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ इरफान अंसारी उम्मीदवार हैं तो उनके सामने सीता सोरेन भाजपा उम्मीदवार के रूप में हैं।

जामताड़ा सीट

इस सीट पर सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है क्योंकि यहां से इंडिया ब्लॉक की ओर से झामुमो के उम्मीदवार बसंत सोरेन हैं।

दुमका विधानसभा सीट

सिल्ली विधानसभा सीट से एनडीए की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो चुनाव मैदान में हैं।

सिल्ली सीट

संथाल की नाला सीट में इंडिया ब्लॉक की ओर से झामुमो उम्मीदवार के रूप में विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो चुनाव मैदान में हैं।

नाला विधानसभा सीट