Birthday Special: 'चंदू चैंपियन' से लेकर 'आशिकी 3' तक कतार में हैं कार्तिक आर्यन की ये फिल्में

कार्तिक आर्यन 22 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

Photo: Instagram

कार्तिक ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है।

Photo: Instagram

उनकी शानदार एक्टिंग की न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी दिल खोलकर तारीफ की है।

Photo: Instagram

कार्तिक जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'चंदू चैंपियन' से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे।

Photo: Instagram

कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 14 जुलाई 2024 को रिलीज होगी, जिसमें कार्तिक एक खिलाड़ी की दिलचस्प कहानी पेश करेंगे।

Photo: Instagram

'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी करने के बाद कार्तिक फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर काम शुरू करेंगे।

Photo: Instagram

अब कार्तिक एक बार फिर 'भूल भुलैया 3' के 'रूह बाबा' बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

Photo: Instagram

कार्तिक ने जुलाई, 2021 में 'कैप्टन इंडिया' की घोषणा की थी। जिसके निर्देशक हंसल मेहता और निर्माता रोनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा हैं।

Photo: Instagram

वास्तविक घटनाओं से प्रेरित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में कार्तिक पहली बार पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

Photo: Instagram

अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग अगले साल जनवरी के अंत में शुरू होगी।

Photo: Instagram

इसके अलावा कार्तिक 'ड्रीम गर्ल 2' डायरेक्टर राज शांडिल्य की एक कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं।

Photo: Instagram

वह 'पति पत्नी और वो 2' में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी, लेकिन इस बार फिल्म में अनन्या पांडे नहीं होंगी।

Photo: Instagram

आज उनके जन्मदिन के मौके पर धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है।

Photo: Instagram